लैवेंडर बिकिनी में Isha Gupta ने ढाया कहर, कर्वी फिगर देख यूजर बोले- हॉट

Sunday, Sep 22, 2024-04:50 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा हो गया है। हालांकि, उन्होंने 12 सालों में ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन अपनी चुनिंदा फिल्मों से उन्होंने एक अलग पहचान बना ली है। चाहे वह "आश्रम" में सोनिया का किरदार हो या "जन्नत 2" में जाह्नवी, एक्ट्रेस ने हमेशा अपनी अदाकारी से दर्शकों का ध्यान खींचा है।

फैशन सेंस में भी हैं टॉप

ईशा का फैशन सेंस भी काफी चर्चित है। उनकी बोल्डनेस कई बड़ी हीरोइनों को भी पीछे छोड़ देती है। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक नई फोटो शेयर की है, जिसने तहलका मचा दिया है।

PunjabKesari

फ्लोरिडा में बिकिनी लुक

ईशा गुप्ता इन दिनों फ्लोरिडा में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने 21 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी आउटिंग की फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। समंदर के किनारे टहलते हुए उन्होंने डीप नेक लैवेंडर रंग की बिकिनी पहनी है और अपने लुक को ग्रे कैप के साथ स्टाइल किया है। वह बेहद हॉट लग रही हैं।

 

PunjabKesari

फैंस की तारीफें

उनकी  ये तस्वीरें देखकर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें "हॉट" तो किसी ने "सुपर गॉर्जियस" बताया। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

आगामी प्रोजेक्ट्स

ईशा गुप्ता पिछले दो सालों से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रही हैं। उनकी आखिरी रिलीज़ "आश्रम 3" थी, जहां उन्होंने सोनिया का किरदार निभाया था। आगे की फिल्मों की बात करें तो, वह "हेरा फेरी 3" और "फाइल नंबर 323" में नजर आने वाली हैं।


Content Editor

Shivani Soni

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News