13 साल बाद फिर एक होंगे जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर के रास्ते! करण जौहर के शो ''द ट्रेटर्स'' में दिखेगा Ex कपल

Wednesday, May 28, 2025-10:06 AM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर एक समय पर टीवी के फेमस कपल थे। दोनों को सीरियल ‘दिल मिल गए’ में साथ देखा गया था जहां से उनके रोमांस की शुरुआत हुई थी। धीरे-धीरे एक्स कपल का ऑनस्क्रीन रोमांस ऑफस्क्रीन में तब्दील हो गया। कपल ने शादी रचाई पर कुछ ही समय में इनका रिश्ता टूट गया।  फैंस आज भी दोनों को साथ देखना चाहते हैं।

 

PunjabKesari

बीते मंगलवार को फैंस तब हैरान हो गए जब ऐसी खबरें सामने आईं कि दोनों तलाक के 13 साल बाद एक बार फिर साथ में नजर आने वाले हैं। जी हां, कहा जा रहा है ये एक्स कपल  करण जौहर के अपकमिंग रिएलिटो शो 'द ट्रेटर्स' में नजर आ सकता है। इस खबर में कितनी सच्चाई है चलिए हम आपको बताते हैं...

PunjabKesari


 मीडिया रिपोर्टों के अनुसार करण सिंह ग्रोवर और Jennifer Winget दोनों ने 'द ट्रेटर्स' रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अपनी सहमति दे दी है। हालांकि, इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो राज कुंद्रा, रफ्तार, अपूर्वा मुखीजा, मुनव्वर फारुकी, उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, जैस्मीन भसीन और अन्य भी शो में भाग लेते नजर आएंगे। ये शो इंटरनेशनल लेवल पर ड्रामा, झगड़े और कभी ना खत्म होने वाले विवाद के लिए जाना जाता है। आप इस शो को 12 जून से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

PunjabKesari


बता दें कि जेनिफर और करण का रिश्ता 2009 से है, जब उन्होंने पहली बार हॉस्पिटल ड्रामा 'दिल मिल गए' में स्क्रीन शेयर की थी। शो के सेट पर दोनों को प्यार हो गया और कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2012 में अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी कर ली हालांकि, 2014 में एक चौंकाने वाली घोषणा में, उन्होंने बताया कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। इस खबर से फैंस शॉक्ड थे। करण ने बाद में बिपाशा बसु से शादी कर ली, लेकिन जेनिफर ने अभी तक दोबारा शादी नहीं की है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News