इस फेमस एक्ट्रेस का 51 साल की उम्र में निधन, ब्रेस्ट कैंसर ने ली जान

Monday, Mar 23, 2026-02:17 PM (IST)

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। फेमस अमेरिकन सीरीज ‘आईजॉम्बी’ और ‘सुपरनैचुरल’ में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस कैरी ऐन फ्लेमिंग अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका 51 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। यह दुखद समाचार आते ही फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि कैरी ऐन फ्लेमिंग पिछले कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही थीं। उनके प्रतिनिधियों के अनुसार, इसी साल 26 फरवरी को कनाडा के एक अस्पताल में जांच के दौरान उन्हें इस बीमारी का पता चला था। दुर्भाग्यवश, बीमारी का पता चलने के कुछ ही समय बाद वो इस दुनिया को अलविदा कह गईं।

 

PunjabKesari

 


एक्ट्रेस के प्रतिनिधि ने बताया कि कैरी ने अपने परिवार की मौजूदगी में बेहद शांतिपूर्वक तरीके से इस दुनिया से विदा ली। उन्हें एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व और एक दयालु इंसान के रूप में याद किया गया।


उनकी टीम ने कहा, “कैरी को जानना हमारे लिए सौभाग्य की बात थी, उनकी कमी हमेशा खलेगी।”

 
 बता दें, कैरी ऐन फ्लेमिंग ने अपने करियर की शुरुआत साल 1994 में टीवी शो ‘वाइपर’ से की थी। इसके बाद वह ‘मास्टर्स ऑफ हॉरर’, ‘द टूथ फेयरी’ और ‘ब्लडसकर्स’ जैसे शो में नजर आईं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का खूब दिल जीता। ‘आईजॉम्बी’ और ‘सुपरनैचुरल’ जैसी सीरीज ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय लेवर पर पहचान दिलाई। अब कैरी के निधन से उनके चाहने वाले गहरे सदमे में हैं।

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News