धोखाधड़ी का शिकार हुईं मशहूर एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर, लगा 47 लाख का चूना

Thursday, Mar 05, 2026-05:39 PM (IST)

मुंबई. हिंदी और मराठी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। हाल ही में यह एक्ट्रेस लाखों रुपए की धोखाधड़ी का शिकार हो गईं है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि  एक्ट्रेस समेत कई लोगों से लगभग 47 लाख रुपये ठगे गए हैं। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

 
मुंबई पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर के अलावा कई लोगों से एक शख्स ने प्रोड्यूसर बनकर करीब 47 लाख रुपये ठगे हैं। आरोपी का नाम अविनाश जाधव बताया जा रहा है। इस मामले में मुंबई के शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरी गहनता के साथ इस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

कैसे हुआ फ्रॉड?


मुंबई पुलिस के अनुसार, शिकायत में बताया गया है कि आरोपी अविनाश जाधव से एक्ट्रेस की पहचान पेशेवर काम के सिलसिले में हुई थी। आरोपी ने खुद को बिल्डर और फिल्म प्रोड्यूसर बताते हुए एक निर्माण परियोजना में निवेश करने का प्रस्ताव दिया। उसने दावा किया कि इस प्रोजेक्ट में पैसा लगाने पर निवेशकों को कम समय में अच्छा मुनाफा मिलेगा। इसी भरोसे में आकर एक्ट्रेस और उनके परिचितों ने इस योजना में पैसा लगाया।

कई लोगों से लिया गया पैसा

शिकायत के मुताबिक, नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच एक्ट्रेस मृणालिनी जांभाले, मराठी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर और तीन अन्य लोगों ने आरोपी को कुल मिलाकर लगभग 47 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

शुरुआत में आरोपी ने भरोसा बनाए रखने के लिए कुछ रकम वापस भी की, लेकिन बाद में पेमेंट करना बंद कर दिया। बार-बार कॉन्टैक्ट किए जाने पर उसने फोन बंद कर दिया। साथ ही पैसा मांगने वाली एक्ट्रेस को धमकी भी दी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News