फांसी के फंदे से झूल गई मशहूर मॉडल, 23 साल की उम्र में अंजलि वरमोरा ने कहा दुनिया को अलविदा

Monday, Jun 09, 2025-03:00 PM (IST)

मुंबई. सूरत की मशहूर मॉडल अंजलि वरमोरा को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। अंजलि की महज 23 साल की उम्र में मौत हो गई है। उनके अचानक निधन ने उनके परिवार को तोड़ दिया है। अंजलि  की मौत किसी बीमारी या हादसे के कारण नहीं हुई है, बल्कि उन्होंने खुद ही अपने आप को फांसी का फंदा लगाया है। यह मामला सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

 

जानकारी की मुताबिक, अंजलि वरमोरा ने अपने घर में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। दरअसल, जब अंजलि वरमोरा का उनके घर पर फांसी के फंदे से झूलते हुए शव मिला, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक्शन लेते हुए फौरन अंजलि वरमोरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस का कहना ​​है कि अंजलि वरमोरा लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रही थीं। ये बात अलग है कि उन्होंने इस बारे में कभी किसी से बात नहीं की और न ही फांसी लगाते वक्त को को ईसुसाइड नोट छोड़ा।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Varmora (@anuu.varmora)

अब पुलिस अंजलि के परिवार वालों से पूछताछ करेगी और साथ ही मॉडल के फोन की भी तलाश होगी

 

बता दें, अंजलि वरमोरा के इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं। उनके इस पर 37.2K फॉलोअर्स थे। उन्होंने अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। अपने आखिरी वीडियो को उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट फिल्टर के साथ शेयर किया था। 

 पिछले कुछ दिनों से अंजलि वरमोरा सोशल मीडिया पर पर काफी भावुक पोस्ट कर रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उनका दिल तोड़ दिया हो। 

बताया जा रहा है कि शनिवार रात को उन्होंने सबके साथ खाना खाया था और परिवार के साथ बातचीत भी की थी। जब उनसे बाहर चलने के लिए कहा गया तो वो इस बात के लिए राजी नहीं हुई। ये भी पता चला है कि अंजलि वरमोरा की सगाई हो चुकी थी। 2 साल पहले उनकी इंगेजमेंट हुई थी और इस साल शादी होने वाली थी। 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News