दिग्गज एक्ट गोपाल राय का निधन, शोक में डूबी भोजपुरी इंडस्ट्री
Monday, May 26, 2025-08:47 AM (IST)

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। खबर है कि भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज एक्टर गोपाल राय अब नहीं रहे। 25 मई 2025 को गोपाल राय ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया।
उनके निधन की पुष्टि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ प्रचारक संजय भूषण पटियाला ने की। गोपाल राय ने कई दशकों तक भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय रहते हुए सुपरस्टार्स के साथ काम किया और कई पुरस्कार भी अपने नाम किए। उनकी भाषाई पकड़ और डायलॉग का तरीका उन्हें भीड़ से अलग बनाता था।
गोपाल राय का अंतिम संस्कार 26 मई को किया जाएगा, जिसमें भोजपुरी सिनेमा जगत की कई नामचीन हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
गोपाल राय अभिनय के साथ-साथ अपनी सादगी और मधुर स्वभाव के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने न सिर्फ लीड रोल्स में बल्कि कई सारे कैरेक्टर्स में भी अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी। उनके अभिनय में एक गहराई और सहजता थी, जो हर किरदार को जीवंत बना देती थी।