फेमस फिल्म और टीवी एक्टर योगेश महाजन का निधन, दिल का दौरा पड़ने से गई जान

Monday, Jan 20, 2025-11:06 AM (IST)

मुंबई. मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। हिंदी पौराणिक सीरियल्स के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाने वाले फेमस मराठी एक्टर योगेश महाजन का निधन हो गया है। दिल का दौरा पड़ने से एक्टर 50 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। योगेश के निधन से उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।


योगेश महाजन (50) का रविवार को गुजरात के उमरगांव में निधन हो गया। योगेश हिंदी धारावाहिक 'शिव शक्ति-तप, त्याग, तांडव' की शूटिंग के लिए उमरगांव में थे। इस सीरीज में वह शुक्राचार्य की भूमिका निभा रहे थे, लेकिन वह इसकी शूटिंग पूरी न कर सके और पहले इस इस दुनिया को अलविदा कह गए।

शनिवार शाम को शूटिंग शिफ्ट के अंत में योगेश को अस्वस्थता महसूस हुई। इसलिए वे डॉक्टर के पास गए और दवा ली। वे रात को होटल के कमरे में सोये, लेकिन रविवार सुबह शूटिंग के लिए सेट पर नहीं पहुंचे। इसके बाद टीम के लोगों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। जब वे आखिरकार होटल का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो उन्होंने उसे बिस्तर पर लेटा हुआ पाया। यहीं पर उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। 

मूल रूप से जलगांव निवासी योगेश का जन्म सितंबर 1976 में एक किसान परिवार में हुआ था। किसी गॉडफादर के बिना उन्होंने अपने दम पर मराठी, हिंदी और भोजपुरी मनोरंजन जगत में अपना नाम बनाया।

मनोरंजन जगत में आने से पहले वह भारतीय सेना में थे। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों के जरिए अभिनय में प्रवेश किया। उन्होंने 'मुंबईचे शहाणे', 'संसारची माया' आदि मराठी फिल्मों में काम किया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News