26 की उम्र में इस मशहूर इन्फ्लुएंसर का निधन, अस्पताल ले जाने से पहले घर पर बेहोश मिले थे अरुण तुपे

Wednesday, Mar 11, 2026-04:54 PM (IST)

मुंबई. सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपने मजेदार अंदाज और देसी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले मराठी कंटेंट क्रिएटर अरुण तुपे अब इस दुनिया में नहीं रहे। मात्र 26 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अरुण का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों फैंस के लिए गहरा सदमा बन गया है।

घर में बेहोश मिले अरुण

मिली जानकारी के अनुसार अरुण तुपे का निधन 10 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में उनके घर पर हुआ। बताया जा रहा है कि वह घर में अचानक बेहोश पाए गए थे। परिवार के लोग उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arun Tupe (@kon_aruntupe)


शुरुआती जानकारी में उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही थी। हालांकि कुछ सूत्रों के अनुसार अरुण को मिर्गी यानी एपिलेप्सी की समस्या भी थी। फिलहाल उनकी मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत किस वजह से हुई।

आखिरी पोस्ट देख भावुक हुए फैंस

अरुण तुपे के निधन के बाद उनकी आखिरी इंस्टाग्राम रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। हैरानी की बात यह है कि उनकी मौत से महज एक दिन पहले तक वह बिल्कुल सामान्य थे और अपने फैंस को हंसा रहे थे।

 
कौन थे अरुण तुपे

अरुण तुपे मराठी सोशल मीडिया जगत में एक लोकप्रिय नाम बन चुके थे। इंस्टाग्राम पर वह ‘कोण_अरुणतुपे’ नाम के अकाउंट से सक्रिय थे, जहां उन्हें लगभग 1.85 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते थे। वह अपनी छोटी-छोटी कॉमेडी वीडियो और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े मजेदार स्केच के लिए जाने जाते थे। 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News