मशहूर पंजाबी गायक रम्मी रंधावा पर टूटा दुखों का पहाड़, कम उम्र में भगवान को प्यारी हो गई फूलों जैसी बेटी

Saturday, May 03, 2025-12:08 PM (IST)

मुंबई: पंजाबी लोक गायक रम्मी रंधावा इस समय बेहद ही दुखद घड़ी से गुजर रहे हैं।  दरअसल, उनकी बेटी गुनीत कौर रंधावा का कम उम्र में निधन हो गया है। इसकी जानकारी  खुद गायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी।

PunjabKesari

 

उन्होंने लिखा-'बेटियों के साथ ही बसते हैं घर-बार, दुनिया वालो। बेटियां होती हैं आंगन की शान, दुनिया वालो।हमारी समझदार, फूलों जैसी बेटी गुनीत कौर (गीत रंधावा) अब हमारे बीच नहीं रही।सबसे बड़ा दुख है बेटी का इस दुनिया से जाना।सभी लोगों से अपील करता हूं कि बेटियों से प्यार किया करो, बेटियां घर की आत्मा होती हैं।गीत बच्चा हमेशा हमारे दिलों में बसता रहेगा।'


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News