मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का 49 की उम्र में निधन, दिल की बीमारियों से थे पीड़ित

Thursday, Sep 12, 2024-12:33 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. अमरस रिकॉर्ड्स बैंड बाड़मेर बॉयज के लीड गायक के रूप में अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 49 की उम्र में बुधवार को निधन हो गया।  बताया जा रहा है कि वो दिल की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। मांगे खान के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

 

अमरास रिकॉर्ड्स के संस्थापक आशुतोष शर्मा ने कहा, 'मांगे के जाने से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। वह एक प्यारे दोस्त और एक बेहतरीन इंसान थे, जिनकी आवाज असाधारण थी। इतनी कम उम्र में उनका दुखद निधन न सिर्फ उनके परिवार और हमारे लिए नहीं, बल्कि संगीत जगत के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। एक ऐसी आवाज जिसे कभी नहीं बदला जा सकता।' 

 

परिवार में संगीतकार अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को अकेले छोड़ गए हैं।


बता दें,  मांगे खान बैंड सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ 'बोले तो मिठो लागे', 'अमरानो', 'राणाजी' और 'पीर जलानी' जैसे गीतों के लिए मशहूर खान थे और देश-विदेश में खूब नाम कमाया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News