‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ऐसी दीवानी! फिल्म का अनकट वर्जन देखने फ्लाइट लेकर अमेरिका पहुंची फैन
Thursday, Mar 26, 2026-04:54 PM (IST)
मुंबई. रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि इसकी कहानी, एक्शन और म्यूजिक को लेकर हर तरफ बातें हो रही हैं। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक फैन ने ‘धुरंधर 2’ के अनकट वर्जन को देखने के लिए हजारों किलोमीटर का सफर तय कर लिया। यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को हैरान कर रहा है।
अनकट वर्जन देखने के लिए पहुंची विदेश
बताया जा रहा है कि भारत में रिलीज हुई फिल्म की अवधि करीब 3 घंटे 49 मिनट है, जबकि विदेशों में इसका अनकट वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है। यानी इंटरनेशनल रिलीज में फिल्म करीब 6 मिनट लंबी दिखाई जा रही है।

इसी 6 मिनट के अतिरिक्त हिस्से को देखने के लिए एक सोशल मीडिया यूजर, मनाली डे, अमेरिका के कैलिफोर्निया पहुंच गईं। उन्होंने लगभग 20 घंटे की फ्लाइट लेकर यह फिल्म देखी, जो फैंस की दीवानगी का अनोखा उदाहरण है।
क्या है इन 6 मिनट में खास?
मनाली ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अनकट वर्जन में कुछ अतिरिक्त सीन शामिल हैं। इनमें ज्यादा इंटेंस एक्शन और कुछ ऐसे डायलॉग्स हैं, जिनमें गालियों का इस्तेमाल किया गया है। संभवतः इन्हीं कारणों से इन दृश्यों को भारत में रिलीज वर्जन से हटा दिया गया, जबकि विदेशों में इसे बिना कट के दिखाया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन
फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही 2000 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।
स्टारकास्ट और निर्देशन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कई बड़े कलाकार अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।
