हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे जूनियर NTR को देखने पहुंचे सैकड़ों फैंस, मची अफरा तफरी, पुलिस ने चलाई लाठियां

Monday, Mar 09, 2026-10:18 AM (IST)

मुंबई. साउथ स्टार जूनियर NTR की देश-दुनिया में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस एक्टर की एक झलक पाने को हमेशा बेताब रहते हैं। अक्सर जहां भी एक्टर पब्लिक प्लेस या किसी इवेंट में स्पॉट होते हैं, उन्हें देखने लाखों की भीड़ उमड़ती है। हाल ही में जब जूनियर एनटीआर एक अस्पताल के उद्घाटन इवेंट में पहुंचे तो उन्हें देखने हज़ारों की संख्या में फैंस पहुंचे, लेकिन यह उत्साह जल्द ही घटना में तब्दील हो गया, जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आना पड़ा। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला...


दरअसर, जूनियर NTR हाल ही में KIMS हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए, जहां एक्टर को देखने के लिए अस्पताल के अंदर और बाहर सैकड़ों फैंस जमा हो गए। जैसे ही एक्टर वहां पहुंचे तो फैंस चिल्लाने लगे और उनके करीब जाने की कोशिश करने लगे, जिससे हालात बेकाबू हो गए।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस एक्टर से मिलने की कोशिश में एस्केलेटर की तरफ भागे। बताया जा रहा है कि भीड़ ने एस्केलेटर को भी नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने भीड़ को हटाने और हालात को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। एक वीडियो में पुलिस फैंस को धक्का देकर शांति बनाए रखने की कोशिश करती दिखी, जबकि बाद में एक्टर की सुरक्षित एंट्री और एग्जिट करवाई गई।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News