फैंस पर चढ़ा कार्तिक की ''लुका छुपी''का जादू,फिल्म देख यूजर्स बोले- ''गालों में अभी तक दर्द''

Friday, Mar 01, 2019-05:57 PM (IST)

मुंबई:बाॅलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म लुका छुपी आज रिलीज हो गई है। फिल् मको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म को देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में मौजूद एक्ट्रर्स की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई कार्तिक को काॅमेड़ी फिल्म का परफेक्ट हीरो बता रहा है तो कोई कार्तिक-कृति की जोड़ी की तारीफ कर रहा है।

PunjabKesari

 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

PunjabKesari

एक यूजर मिमंसा शेखर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा-'फुल फैमली एंटरटेनिंग फिल्म है, कार्तिक और कृति बेहद खूबसूरत लग रहे हैं, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना फिल्म की आत्मा हैं। मेरे गाल अभी तक दर्द कर रहे हैं।

PunjabKesari

श्लोक नाम की एक यूजर ने लिखा-यह फिल्म साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। एक ने लिखा- कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की शानदार परफॉर्मेंस। 

PunjabKesari

फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित है। फिल्म में कार्तिक-कृति के अलावा अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी हैं।  इसमें में कार्तिक ग्वालियर के एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं। वहीं कृति एक ऐसे राजनेता की बेटी की भूमिका निभा रही है, जो लिव इन रिलेशनशिप के खिलाफ है। जिसका डर मथुरा के हर प्रेमी जोड़े को होता है। फिल्म 25 करोड़ में बनी है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News