फराह खान के पति का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, शिरीष कुंदर की लेटेस्ट तस्वीरें देख चौंके फैंस

Tuesday, Feb 24, 2026-05:32 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के पति और फिल्ममेकर शिरीष कुंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। आमतौर पर लाइमलाइट से दूर रहने वाले शिरीष ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान रह गए हैं।

 

PunjabKesari

52 साल के शिरीष की हालिया तस्वीरों में उनका फिट और टोंड लुक साफ नजर आ रहा है। एक फोटो में वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे, तो कुछ तस्वीरों में बिना शर्ट के कॉन्फिडेंस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें देखने के बाद फैंस का कहना है कि वह पहले से ज्यादा फिट और यंग दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shirish Kunder (@shirishkunder)

जहां एक ओर उनका फिटनेस अवतार चर्चा में रहा, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने शार्प और स्टाइलिश सूट पहनकर भी तस्वीरें शेयर कीं। इस हाई-फैशन लुक में वह बेहद क्लासी और डैशिंग नजर आए। उनके इस नए अंदाज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shirish Kunder (@shirishkunder)

कुछ लोगों ने जहां उनके लुक की जमकर तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने तस्वीरों की असलियत पर सवाल उठाए। कई लोगों ने पूछा कि क्या तस्वीरों में फोटोशॉप या एआई का इस्तेमाल किया गया है।

फराह खान का मजेदार कमेंट

इस पूरे मामले में फराह खान का रिएक्शन भी चर्चा में रहा। उन्होंने शिरीष की एक पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में कमेंट किया – “कहीं जा रहे हो??” और प्लेन वाली तस्वीर पर हंसने वाली इमोजी भी शेयर की। उनके इस हल्के-फुल्के अंदाज ने फैंस को एक बार फिर इस कपल की बॉन्डिंग की याद दिला दी।

 

फराह-शिरीष की लव स्टोरी और शादी
बता दें, फराह और शिरीष की मुलाकात फिल्म मैं हूं ना के सेट पर हुई थी। उस समय फराह फिल्म का निर्देशन कर रही थीं और शिरीष एडिटिंग संभाल रहे थे। काम के दौरान दोनों करीब आए और साल 2004 में शादी कर ली। उम्र में करीब आठ साल का अंतर होने के बावजूद दोनों का रिश्ता काफी मजबूत बना रहा है।
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News