‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर नोरा फतेही के खिलाफ जारी हुआ फतवा, कहा- यह धार्मिक दृष्टि से गलत है

Friday, Mar 20, 2026-12:33 PM (IST)

मुंबई. कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस गाने में नजर आईं नोरा फतेही और संजय दत्त की वजह से मामला अब धार्मिक और राजनीतिक स्तर तक पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक धार्मिक संस्था ‘मुस्लिम पर्सनल दरुल इफ्ता’ ने इस गाने को लेकर नोरा फतेही के खिलाफ फतवा जारी किया है। संस्था का कहना है कि गाने के बोल और दृश्य आपत्तिजनक हैं और इस्लामिक शिक्षाओं के खिलाफ जाते हैं।

इस फतवे को मुख्य मुफ्ती मौलाना एबराहिम हुसैन ने जारी किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि गाने में दिखाए गए दृश्य ‘अश्लील’ हैं और इस तरह की सामग्री को बढ़ावा देना या उसमें भाग लेना धार्मिक दृष्टि से गलत है। उन्होंने इसे ‘हराम’ और गंभीर पाप भी बताया।

 

क्या होता है फतवा?
फतवा इस्लामिक कानून के तहत किसी विशेष मुद्दे पर दिया गया धार्मिक मत होता है, जिसे कोई योग्य मौलवी या मुफ्ती जारी करता है। यह कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होता, लेकिन समुदाय के बीच इसका प्रभाव देखा जाता है।

रिलीज के साथ ही विवादों में आया गाना
‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाना रिलीज के साथ ही विवादों में आ गया था। इसके डबल मीनिंग लिरिक्स और बोल्ड विजुअल्स को लेकर सोशल मीडिया पर काफी विरोध हुआ। बढ़ते विवाद के बीच केंद्र सरकार ने भी इस गाने पर कार्रवाई की और इसे पूरी तरह बैन कर दिया।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News