इधर ''धुरंधर 2'' का टीजर आउट, उधर मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ हुई FIR​

Tuesday, Feb 03, 2026-02:50 PM (IST)

मुंबई. रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है। 3 फरवरी 2026, मंगलवार को जैसे ही फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ, सोशल मीडिया पर फिल्म चर्चा का बड़ा विषय बन गई। इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि के खिलाफ मुंबई में मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि साउथ मुंबई के हाई-सिक्योरिटी फोर्ट इलाके में बिना जरूरी अनुमति के ड्रोन उड़ाया गया। इस मामले में 1 फरवरी 2026 को MRA मार्ग पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 223 के तहत केस दर्ज किया है, जिसमें अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

संजय दत्त और टीम कर रही थी शूटिंग

जानकारी के अनुसार, जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन फिल्म की शूटिंग चल रही थी। संजय दत्त समेत पूरी यूनिट उस लोकेशन पर मौजूद थी और यह शूटिंग शेड्यूल का तीसरा दिन था। बताया जा रहा है कि 31 जनवरी को इस ऐतिहासिक इलाके को शूटिंग के लिए सजाया गया था, जिसे पाकिस्तान की पुरानी और भीड़भाड़ वाली जगह जैसा लुक दिया गया। इसी दौरान ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, लेकिन नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और संबंधित विभागों से अनुमति भी नहीं ली गई।

टीज़र ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

विवाद के बीच मेकर्स ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का दमदार टीज़र रिलीज़ कर दिया है। फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि इसे ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म  में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News