Bigg Boss फेम शिव ठाकरे के घर में लगी भीषण आग, जलकर राख हुआ कीमती सामान

Wednesday, Nov 19, 2025-10:26 AM (IST)

मुंबई. बिग बॉस और रोडिज जैसे रियलिटी शोज में नजर आ चुके शिव हादसे के घर में बड़ा हादसा हो गया। उनके मुंबई के गोरेगांव स्थित घर में भीषण आग लग गई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर  तेजी से वायरल हो रही हैं। इस शॉकिंग खबर के सामने आते ही शिव ठाकरे के फैंस चिंतित हो गए हैं और जानना चाह रहे हैं कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट का कहीं ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ।

PunjabKesari

 

फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शिव ठाकरे के अपार्टमेंट के अंदर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि उनके घर की दीवारें पूरी तरह जल गई हैं। आग इतनी भीषण थी कि उनके घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करते दिखाई दिए। 
  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आग की घटना के बाद शिव की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर लिखा-, 'शिव ठाकरे के साथ आज सुबह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जब कोल्टे पाटिल वर्वे बिल्डिंग में उनके मुंबई स्थित आवास में आग लग गई। एक्टर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, हालांकि घर क्षतिग्रस्त हो गया है।" जब यह दुर्घटना हुई, तब शिव मुंबई में नहीं थे। वह कल रात ही मुंबई लौटे थे।

 


शिव ठाकरे का काम

बता दें, शिव ठाकरे टीवी और मराठी सिनेमा की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने रोडीज के बाद बिग बॉस मराठी और सलमान खान के शो बिग बॉस के खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। इसके अलावा शिव खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में भी नजर आ चुके हैं।  


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News