Breaking: दिशा पटानी के घर पर चली गोलियां, रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी

Friday, Sep 12, 2025-08:21 PM (IST)

मुंबई. दिशा पाटनी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। एक्ट्रेस के घर पर फायरिंग की गई है, जिस की जिम्मेदारी रोदित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली है।


सोशल मीडिया पर रोदित गोदारा गोल्डी बरार नाम से वायरल हो रहे पोस्ट में लिखा गया- जय श्री राम
 राम राम सभी भाइयों को..मैं वीरेंद्र चारण, महेंद्र सारण (डेलाणा)। भाईयों आज ये जो खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर पर (विला नम्बर 40, सिविल लाइन्स बरेली, यू.पी.) में फायरिंग हुई है, ये हमने करवायी है। इसने हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। इसने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। हमारे आराध्य देवी देवताओ का अपमान नही सहा जायेगा। ये तो महज एक ट्रेलर था। अगली बार फिर से इसने या किसी और ने हमारे धर्म के प्रति कुछ भी अभद्रता दिखाई तो उनके घर मे से किसी को जिंदा नही छोंडेगे। 

PunjabKesari

 


धमकी भरे पोस्ट में आगे लिखा गया- ये संदेश सिर्फ इसके लिए ही नही है बल्कि जितने भी फिल्म जगत के कलाकार और उनसे जुड़े लोग है, उन सभी के लिए हैं। जिस किसी ने भी हमारे धर्म और संतो सम्बन्धी ऐसी कोई भविष्य में अपमानजनक हरकत की तो तैयार रहना उसके परिणाम भुगतने के लिए। हमें हमारे धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हम कभी भी पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए धर्म और सर्व समाज हमेशा एक हैं, उनकी रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैं।

ये पोस्ट सामने आते ही दिशा पटानी के फैंस उनके लिए चिंतित हो गए हैं और अन्य स्टार्स के लिए भी इस पोस्ट ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News