सिद्धू मूसेवाला के करीबी परगट सिंह के घर पर फायरिंग: इंग्लैंड के नंबर से मैसेज कर मांगे 30 लाख , लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Tuesday, Feb 04, 2025-01:47 PM (IST)

मुंबई: पंजाब के मानसा जिले में दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी परगट सिंह के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने फायरिंग की। इस घटना ने एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में दहशत फैल गई है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने दो गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं बदमाशों के आने और जाने की घटना पास के एक पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

 

PunjabKesari

 

रात और कोहरे की वजह से हमलावरों के चेहरे नजर नहीं आए लेकिन पुलिस को परगट सिंह के घर के गेट पर गोली का एक निशान भी मिला है। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

PunjabKesari


गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप पर शक 

दरअसल, परगट सिंह को इंग्लैंड से एक फोन कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद में उन्हें एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया। इसमें 30 लाख की फिरौती की मांग की गई। संदेश में यह भी धमकी दी गई कि अगर फिरौती नहीं दी गई तो वह चाहे गनमैन रख लें या फिर गाड़ी को बुलेटप्रूफ करवा लें लेकिन अगला नंबर उसका ही है। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी गैंगस्टर लॉरेंस के ग्रुप के नाम पर दी गई है।

PunjabKesari

परगट सिंह सिद्धू मूसेवाला वाला का काफी करीबी दोस्त बताया जा रहा है, जो सिद्धू मूसेवाला के गीतों में भी आ चुका है। वहीं सिद्धू मूसेवाला के परिवार के करीबी कुलदीप सिंह मूसा ने बताया कि परगट सिंह को पहले भी धमकी म‍िल चुकी है। इसकी जानकारी मानसा पुलिस के अधिकारियों को दी गई थी।
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News