सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली झलक आई सामने, भांजे को गोद में लिए बड़े प्यार से निहारती दिखीं मौसी रिया

Wednesday, Apr 01, 2026-11:12 AM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहुजा हाल ही में दूसरे बच्चे के पेरेंट्स बने हैं। बेटे वायु के बाद दूसरे बेटे का स्वागत कर कपल की खुशी क्लाउड नाइन पर है। वहीं, उनके पूरे घर में भी जश्न का माहौल है। इन सबके बीच हाल ही में सोनम कपूर के दूसरे बेटे की पहली झलक सोशल मीडिया पर सामने आई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

सोनम कपूर के न्यूबॉर्न बेबी की पहली झलक उनकी बहन रिया कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है और साथ ही एक इमोशनल पोस्ट लिखा। पोस्ट के कैप्शन में रिया ने लिखा- 'आपको बस इसकी ज़रूरत है और सोनम कपूर के मामले में, मां की कुछ असाधारण ताकत की।#masilife'

PunjabKesari


शेयर की गई फोटो में रिया कपूर चेहरे पर मास्क लगाए अपने भांजे को गोद में लिए नजर आ रही है। वह अपने भांजे की ओर प्यार से निहार रही हैं। हालांकि, इस दौरान न्यूबॉर्न बेबी का चेहरा नजर नहीं आ रहा। सोनम कपूर के छोटे लाडले की यह हल्की सी झलक देख उनके फैंस  उत्साहित हो गए हैं।
 PunjabKesari

 


बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने साल 2018 में शादी रचाई थी और अगस्त 2022 में पहले बेटे वायु का स्वागत किया था। वहीं, बेटे वायु के 4 साल बाद 29 मार्च 2026 को अब ये कपल दूसरे बेटे का पेरेंट्स बन गया है। 
 
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News