'तालियां बजने लायक है..'धुरंधर 2' देख अल्लू अर्जुन ने टीम को दी बधाई, विजय देवरकोंडा ने भी की जमकर तारीफ

Thursday, Mar 19, 2026-03:26 PM (IST)

मुंबई. मच अवेडट फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों में इतनी एक्साइटमेंट थी कि रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई थी। वहीं, आज रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर 'धुरंधर 2' को दर्शकों की पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी बीच सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से लेकर विजय देवरकोंडा तक कई सेलेब्स ने आदित्य धर की हालिया फिल्म पर प्यार लुटाते हुए अपना रिएक्शन दिया है।
 
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने धुरंधर 2 देखी। फिल्म देशभक्ति और स्टाइल का शानदार कॉम्बिनेशन है। यह हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई सीन ऐसे हैं जहां तालियां बजने लायक हैं। एक भारतीय कहानी लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में।

Just Watched #Dhurandhar2⁰Patriotism with swag 🇮🇳
A film that will make every patriot proud 🇮🇳⁰Many clap-trapping moments 👏🏽
BLAST! 💥
Congratulations to the entire team.⁰Fine performances by @ActorMadhavan garu & all actors . Technical brilliance .

So proud to have a…

— Allu Arjun (@alluarjun) March 18, 2026

इसके साथ ही अल्लू अर्जुन ने पूरी टीम को बधाई दी और लिखा, 'माधवन गारु और सभी कलाकारों ने शानदार अभिनय किया। तकनीकी रूप से भी फिल्म बेहतरीन है। हमारे देश में रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली व बहुमुखी कलाकारों के होने पर बहुत गर्व है। आदित्य धर ने फिल्म को कमाल बना दिया। यह एक भारतीय कहानी है, लेकिन इंटरनेशनल स्टाइल में। जय हिंद!'

वहीं, विजय देवरकोंडा ने 'एक्स' पर लिखा- 'कल से भारतीय सिनेमा और कल्चर में कुछ बड़ा होने वाला है। चार शब्द- भारत माता की जय!' पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर फिल्म्स हद जीनियसर। रणवीर सिंह एक्स्प्लोसिव दिखे। एक्टर आर माधवन, सारा और जमील अंकल सभी शानदार लगे हैं।'

 

Tomorrow onwards - something big is going to happen in Indian cinema and culture.

4 words. “Bharat Maata ki JAI!”

Immense love and respect to the entire cast and crew. @AdityaDharFilms is a mad genius. @RanveerOfficial is all in explosive. @ActorMadhavan @rampalarjun Sara…

— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) March 18, 2026

निर्देशक मधुर भंडारकर ने अपने पोस्ट में लिखा- 'बुधवार रात मैंने 3 घंटे 49 मिनट की फिल्म 'धुरंधर 2 देखी और अभी तक दिमाग में वही रहा। यह एक शानदार उदाहरण है कि किसी बड़े और महत्वपूर्ण सीक्वल को कैसे बनाया जाता है। निर्देशक का विजन हर सीन में झलकता है। फिल्म की स्पीड इतनी तेज है कि सांस लेने का मौका नहीं मिलता। पूरी कास्ट अच्छी है लेकिन रणवीर सिंह का रोल सबसे अलग है। उनकी एक्टिंग इतनी जबरदस्त है कि शब्द कम पड़ जाते हैं। वे किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। स्पाई यूनिवर्स की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में नई पहचान बनाई हैं, जिसे आने वाले समय में दुनिया भर में याद किया जाएगा और सीखा जाएगा। यह एक बहुत बड़ी और यादगार फिल्म है। पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बधाई।'

 

बता दें, आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर और यामी गौतम जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।  


   


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News