मनीष मल्होत्रा की मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुए करण जौहर, उर्मिला से लेकर रकुल तक ने दी आखिरी विदाई
Friday, Mar 20, 2026-04:04 PM (IST)
मुंबई. फैशन इंडस्ट्री के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए यह समय बेहद दुखद है। उनकी मां का हाल ही में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। आज मुंबई के सांताक्रूज़ स्थित श्मशान घाट में उनकी मां का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे उन्हें अंतिम दर्शन करने पहुंचे और मनीष मल्होत्रा को इस कठिन समय में अपना समर्थन दिया।
बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
मनीष मल्होत्रा की मां की अंतिम यात्रा में करण जौहर शामिल हुए, जो मनीष मल्होत्रा के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा उर्मिला मातोंडकर, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, डेविड धवन और फातिमा सना शेख जैसे कई सितारे भी अंतिम विदाई देने पहुंचे।
इससे पहले भी कई फिल्मी हस्तियों ने मनीष मल्होत्रा के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय और विक्की कौशल-कियारा आडवाणी दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े नजर आए थे।
मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड के सबसे नामी डिजाइनरों में गिने जाते हैं और उनका इंडस्ट्री में एक खास स्थान है। ऐसे में उनकी मां के निधन की खबर से फिल्म जगत के कई लोग भावुक हो गए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
