सतीश शाह के निधन के बाद FWICE ने PM मोदी को लिखा खत, दिवंगत एक्टर को मरणोपरांत पद्म श्री देने की गुजारिश

Wednesday, Oct 29, 2025-10:23 AM (IST)

मुंबई. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सतीश शाह तो अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वह इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी की ऐसी छाप छोड़ गए हैं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगी। वहीं, अब निधन के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिवंगत एक्टर को पद्मश्री से सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है।

 

FWICE ने अपने पत्र में सतीश शाह को भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान देने की पुरजोर सिफारिश की गई है। संगठन ने इस पत्र में लिखा, 'स्वर्गीय सतीश शाह बहुत ही प्रतिभाशाली कलाकार थे, जिनके काम ने हमारे देशभर के लाखों लोगों का दिल जीता।  एक्टिंग के अलावा सतीश शाह एक दयालु और करुणामयी व्यक्ति थे। वह हमेशा साथी कलाकारों, तकनीशियनों और पूरी बिरादरी को प्रोत्साहित करते थे। श्रमिक समुदाय द्वारा उनका गहरा सम्मान किया जाता था। सतीश शाह ने FWICE की कई कल्याणकारी पहलों का उदारता और शालीनता से समर्थन किया।

 

पत्र में लिखा गया कि यह न केवल एक एक्टर को बल्कि एक ऐसे व्यक्ति को सम्मानित करेगा, जो चार दशकों से भी अधिक समय तक भारतीय दर्शकों के मुस्कुराने का कारण बना।

 
बता दें, सतीश शाह ने अपने करियर में 'ये जो है जिंदगी', 'साराभाई वर्सेज साराभाई', 'जाने भी दो यारो', और 'मैं हूं ना' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों और टीवी शोज में अपने कॉमिक टाइमिंग और अभिनय से दर्शकों का दिल जीता था। उनके जाने से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News