गणेश आचार्य ने अपने निर्देशन में बन रही अति महत्वाकांक्षी फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा की
Monday, Sep 14, 2026-11:51 AM (IST)
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक गणेश आचार्य ने अपनी अगली निर्देशित फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की घोषणा कर दी है। फिलहाल फिल्म का पहला पोस्टर और एक प्रभावशाली अनाउंसमेंट भी यूनिट जारी कर दिया गया है, जो इस महत्वाकांक्षी बड़े पर्दे के अनुभव की भव्यता और सिनेमाई दुनिया की झलक पेश कर रहा है।
फिल्म की कहानी और निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। यह प्रोजेक्ट फिल्ममेकर के लिए एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत है, जिसमें वह पहले से कहीं बड़े और अधिक सिनेमाई कैनवास पर एक नई दुनिया को दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं।
अनाउंसमेंट यूनिट में ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की दुनिया की पहली झलक के तौर पर बड़े पैमाने पर फिल्माए गए इस वीडियो में फिल्म की दुनिया को लेकर उत्सुकता पैदा की गई है, जबकि इसकी कहानी और किरदारों को फिलहाल रहस्य में रखा गया है। प्रभावशाली दृश्य, माहौल और भव्यता मिलकर एक ऐसे सिनेमाई अनुभव का संकेत देते हैं, जिसे खास तौर पर बड़े पर्दे के लिए तैयार किया गया है। यह दर्शकों को सोचने पर मजबूर करता है कि आखिर इस शीर्षक के पीछे की कहानी क्या है?
फिल्म का पहला पोस्टर भी इसी उत्सुकता को आगे बढ़ाता है और ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ की एक अलग दृश्य पहचान और महत्वाकांक्षी सिनेमाई दृष्टिकोण को स्थापित करता है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए गणेश आचार्य कहते हैं,
“गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट मेरे लिए बेहद खास फिल्म है। हमने इसे बहुत दिल से बनाया है और मैं आखिरकार इसकी पहली झलक दर्शकों के साथ साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद है कि उन्हें हमारा बनाया हुआ यह अनुभव बेहद पसंद आएगा।”
मुख्यधारा के मनोरंजन, भव्यता, भावनाओं और शानदार परफॉर्मेंस की गहरी समझ के लिए पहचाने जाने वाले गणेश आचार्य, ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ के जरिए इन सभी खूबियों को एक कहानीकार के रूप में एक साथ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को एक ऐसा इमर्सिव थिएट्रिकल अनुभव देना है, जो बतौर फिल्ममेकर, दर्शकों को एक भव्य सिनेमाई अनुभव के साथ उनकी अब तक की प्रस्तुतियों से अलग एक नई दुनिया से परिचित कराए।
गौरतलब है कि पहले पोस्टर और अनाउंसमेंट यूनिट के जारी होने के साथ ही ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का बड़े पर्दे तक पहुंचने का सफर शुरू हो चुका है। फिलहाल फिल्म की कास्ट और अन्य विवरणों का खुलासा आने वाले समय में किया जाएगा।
V2S प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति, ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का निर्माण सौंदर्या और निर्देशन गणेश आचार्य ने किया है। फिल्म की पटकथा और संवाद दिगंगना सूर्यवंशी तथा गणेश आचार्य ने लिखे हैं।
