Ganesh Chaturthi 2025: बिपाशा बसु की लाडली ने नन्हें हाथों से बनाए गणपति बप्पा, एक्ट्रेस ने शेयर किया प्यारा वीडियो

Wednesday, Aug 27, 2025-11:13 AM (IST)

मुंबई. आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर कोई बड़े ही उल्लास से अपने घरों में बप्पा का स्वागत करता नजर आ रहा है। वहीं, बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में पीछे नही है। सेलेब्स अपनी फैमिली संग बड़े ही हर्ष-उल्लास से गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आ रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनकी छोटी सी बेटी देवी अपने हाथों से बप्पा की मूर्ति बनाती नजर आ रही हैं। देवी का ये वीडियो फैंस का खूब दिल जीत रहा है।
 

PunjabKesari


बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर की है, उसमें उनकी बेटी देवी अपने नन्हे-नन्हे हाथों से भगवान गणेश की मूर्ति बनाती दिख रही है। इस दौरान वह येलो कलर का कुर्ता और सलवार पहने दिख रही हैं और बालों की पोनीटेल बनाए बेहद प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गणपति बप्पा मोरया।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

फैंस बिपाशा की लाडली के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
 

 

 

बिपाशा की पर्सनल लाइफ

 

बता दें, बिपाशा बसु ने अप्रैल 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ मुंबई में  बंगाली रीति-रिवाज से शादी की थी। वहीं, शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में अपने पहले बच्चे यानी बेटी देवी का स्वागत किया था, अब करीब तीन साल की हो गई है।

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News