Good News: 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी गौहर खान, पति संग नाचते-गाते फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप
Thursday, Apr 10, 2025-01:24 PM (IST)

मुंबई: 'बिग बॉस सीजन 7' की विनर गौहर खान के घर एक बार फिर बहुत ही जल्द किलकारियां गूंजने वाली है। जी हां! 41 साल की गौहर खान प्रेग्नेंट हैं। इस Good News को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अनाउंस किया है। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार अपने दूसरे बच्चे के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
गौहर खान के प्रेग्नेंसी ऐलान के पोस्ट के बारे में बताएं तो उन्होंने जैद दरबार संग एक मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें कपल को किसी म्यूजिक पर साथ में डांस करते और थिरकते हुए देखा जा सकता है।बाद में, उन्होंने एक साथ पोज़ दिया, जबकि एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। इस वीडियो के साथ गौहर ने कैप्शन में लिखा, "बिस्मिल्लाह...आपके प्यार और प्रेयर की जरूरत है। दूसरा बेबी आ रहा है।"
गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर 2020 को निकाह किया था, जैद दरबार एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। वहीं 2023 में मई महीने में गौहर खान ने एक बेटे को जन्म दिया जिसका नाम जेहान है। अब बेटे के जन्म के दो साल बाद गौहर खान और जैद दरबार दोबारा पेरेंट्स बनने वालें हैं।