शादी के बाद गौरव कपूर का पहला पोस्ट, वाइफ कृतिका कामरा संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

Friday, Mar 13, 2026-11:00 AM (IST)

मुंबई. मशहूर टीवी एक्ट्रेस कृतिका कामरा और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर ने 11 मार्च 2026 को बेहद निजी और खूबसूरत समारोह में शादी की और शादी के बाद दोनों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। वहीं, शादी के ठीक एक दिन बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर मिस्टर और मिसेज के तौर पर अपनी पहली आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट कीं, जिन्हें देखते ही फैंस और सेलेब्स की बधाइयों की बाढ़ आ गई।

PunjabKesari

 

शादी के बाद गौरव कपूर का पहला रोमांटिक पोस्ट

शादी के बाद गौरव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कृतिका के साथ कई खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। यह पहली बार था जब दोनों ने शादी के बाद एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपने इस नए रिश्ते की झलक दिखाई।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Kapur (@gauravkaps)

पहली तस्वीर में गौरव और कृतिका बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आए। गौरव ने कृतिका का हाथ थाम रखा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े होकर माथा माथे से लगाए दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट की दूसरी तस्वीर में कृतिका और गौरव एक-दूसरे में खोए हुए नजर आए। एक अन्य तस्वीर में दोनों हंसी-मजाक करते हुए बेहद क्यूट लग रहे हैं। इसके अलावा पोस्ट में कुछ क्लोज-अप तस्वीरें भी हैं, जिनमें उनके भाव और मुस्कान ने इस खास दिन की खुशी को और भी खास बना दिया। एक फोटो में कपल अपने करीबी दोस्तों से घिरा हुआ दिखा, जहां सभी मिलकर इस नए सफर की शुरुआत का जश्न मना रहे है।


PunjabKesari

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौरव ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि “कल इसी वक्त, 11.03.2026 को हमने हमेशा के लिए हां कह दिया।” इस छोटे लेकिन भावुक संदेश ने फैंस का दिल जीत लिया। जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया यूजर्स और कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट सेक्शन में दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।  

 

बांद्रा स्थित घर में हुई शादी

कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने अपनी शादी बेहद निजी तरीके से मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर की। समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

PunjabKesari

अपने खास दिन पर कृतिका ने लाल रंग की खूबसूरत चंदेरी साड़ी पहनी, जो उनके लुक को बेहद शालीन और पारंपरिक बना रही थी। खास बात यह रही कि यह साड़ी उन्होंने खुद डिजाइन और तैयार की थी और बाद में इसे अपनी मां को उपहार के रूप में भी दिया। यह साड़ी उनके अपने ब्रांड ‘सिनेबार’ से जुड़ी बताई जा रही है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News