राम कपूर की पत्नी गौतमी ने शेयर की हनीमून की थ्रोबैक तस्वीर, एक्टर की फिटनेस देख छूटे फैंस के पसीने

Tuesday, Sep 14, 2021-04:57 PM (IST)

मुंबई. एक्टर राम कपूर टीवी का जाना-माना नाम है। एक्टर को शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में खूब पसंद किया गया था। राम इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इसी बीच एक्टर की पत्नी गौतमी कपूर ने राम के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। कपल की ये तस्वीर उनके हनीमून की है।

PunjabKesari
तस्वीर में गौतमी ब्लैक बिकिनी और रेड शॉर्ट्स में नजर आ रही है। वहीं राम शर्टलेस दिखाई दे रहे हैं। एक्टर काफी फिट लग रहे हैं। कपल बीच के किनारे खड़े होकर पोज दे रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए गौतमी ने लिखा- 'वह साल था... 2003।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें राम और गौमती को शो 'घर एक मंदिर' के सेट पर प्यार हो गया था। दोनों ने 2003 में एक-दूसरे से शादी कर ली। दोनों की शादी को 18 साल हो चुके हैं। दोनों मैरिड लाइफ में काफी खुश हैं। 

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News