डांस के लिए हो जाइए तैयार, ''पेड्डी'' के धमाकेदार गाने Hellallallo का प्रोमो हुआ रिलीज

Friday, May 22, 2026-04:17 PM (IST)

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म  'पेड्डी' का सबसे बड़ा म्यूज़िकल इवेंट 23 मई को भोपाल में आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट शामिल होगी, जिनमें राम चरण, जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के साथ निर्देशक बुची बाबू सना और संगीतकार ए. आर. रहमान भी मौजूद रहेंगे।

हाल ही में रिलीज हुए  'पेड्डी'  के ट्रेलर ने पूरे देश में जबरदस्त चर्चा बटोरी थी। राम चरण और जान्हवी कपूर, की नई जोड़ी दर्शकों के बीच खास उत्साह

पैदा कर रही है। कई खेलों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म गांव के मैदानों से लेकर अंतरराष्ट्रीय एरीना तक की रोमांचक यात्रा दिखाती है।

अब मेकर्स ने फिल्म के नए गाने Hellallallo का प्रोमो जारी कर दिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस प्रोमो के साथ उन्होंने घोषणा की कि पूरा गाना 23 मई को रिलीज होगा और उसका ग्रैंड लॉन्च भोपाल में किया जाएगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट:
Peddi Hellallallo Promo

https://bit.ly/HellallalloSong Promo
#Hellallallo Promo out now
Full song grand launch at BHOPAL from May 23rd
#PEDDI in cinemas worldwide on 4th June.
#GetReadyForPeddi"

फिल्म में राम चरण एक क्रॉसओवर एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं। जिस तरह MS Dhoni क्रिकेटर बनने से पहले फुटबॉल खेलते थे और सचिन तेंडुलकर को टेनिस में दिलचस्पी थी, उसी तरह फिल्म में भी एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक यात्रा दिखाई जाएगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mythri Movie Makers (@mythriofficial)

बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित  'पेड्डी' में दमदार स्टारकास्ट के साथ शानदार तकनीकी टीम भी शामिल है। फिल्म का संगीत A. R. Rahman ने तैयार किया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु, , प्रोडक्शन डिजाइन 
अविनाश कोल्ला  और एडिटिंग नवीन नूली  ने संभाली है।

फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले किया गया है, जिसमें मैत्री मूवी मेकर्स, सुकुमार राइटिंग्स  और IVY Entertainment का सहयोग है।

 'पेड्डी' का वर्ल्ड प्रीमियर 3 जून 2026 को होगा, जबकि यह फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


Content Editor

Jyotsna Rawat

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News