Photos: कॉमेडियन कपिल की पत्नी गिन्नी की ये तस्वीरें हो रही हैं वायरल
Thursday, Jan 31, 2019-11:33 AM (IST)
मुंबई: कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पिछले साल ही गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी रचाई है। वैसे इन दिनों कपिल अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर काफी सुर्खियों में है। वहीं उनकी पत्नी गिन्नी की बचपन की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
गिन्नी चतरथ की बचपन की तस्वीरें

ये तस्वीरें उनके स्कूल और कॉलेज टाइम की है। इनमें वह बेहद ही क्यूट लग रही है। तस्वीरों में वह कई परफॉर्म करती दिख रही है तो कहीं ट्रडिशनल ड्रेस में।

बता दें कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। 12 दिसंबर को हिंदू रीति-रिवाजों से और 13 दिसंबर को सिख रीति-रिवाजों से हुई थी।

जिसके बाद 24 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थी।

