हल्दी के फंक्शन में डायनासोर बनकर दुल्हन ने ली एंट्री, हक्का बक्का रह गया होने वाला पति
Monday, May 05, 2025-04:14 PM (IST)

मुंबई: शादी के दिन या उनसे जुड़े फंक्शन के दौरान जहां पहले दुल्हन शरमाती-इठलाती हुए एंट्री लेती थी। वहीं अब ब्राइडल एंट्री को स्पेशल बनाने के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं. आज कल दुल्हन ब्राइडल एंट्री को यूनिक बनाने के लिए एक से बढ़कर एक फूलों की चादर, रॉयल बाइक और अलग-अलग लुक का इस्तेमाल कर रही है, जिसे देखने के से ये कहा जा सकता है लड़कियां अपनी एंट्री को काफी सीरियस तरीके से लेती है। अब सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की ने अपने हल्दी के फंक्शन में डायनासोर का लुक लेकर एंट्री की। दरअसल, होने वाली दुल्हन ने डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहना हुआ है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम में हल्दी के फंक्शन में एंट्री करती है और अपने होने वाले पति के साथ नाचती है, जिसे देखकर पूरा परिवार खुश हो जाता है। शुरू में लड़की का होने वाला पति हैरान हो जाता है लेकिन कुछ ही पल में वह भी मजे से हाथों में हाथ डालें नाचने लगता है।
कुछ ही देर में लड़की डायनासोर के कॉस्टयूम से बाहर निकलती है, जिसमें उन्होंने एक सुंदर गुलाबी रंग की ड्रेस पहनी होगी। लड़की की इस अनोखी एंट्री को देखकर फंक्शन में आया हर मेहमान हैरान हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की इस अनोखी एंट्री का हर कोई वीडियो बना रहा था।