कहां मिलते हैं ऐसे दोस्त... लड़की ने काटा केक तो अंदर से निकले 500 के नोट,हैरान रह गई बर्थडे गर्ल

Friday, Oct 25, 2024-03:17 PM (IST)

मुंबई: हर शख्स की लाइफ में उसके बर्थडे का दिन बेहद खास होता है। हमारे जन्मदिन को खास बनाने के लिए परिवार वाले और दोस्त खास इंतज़ाम करते हैं। लोग हमें तोहफा देकर स्पेशल फील करवाते हैं। कई बार तो इस दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्त ऐसा प्रैंक भी करते हैं कि उसको शायद हम पूरी लाइफ कभी भूल नहीं पाते। ऐसा ही बर्थडे का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दोस्तों ने अपनी फ्रेंड के बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए कुछ खास किया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ दोस्त अपनी फ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आप देखेंगे कि लड़की केक काटने से पहले उसपर लगी डेकोरेशन की चीज को हटाती है लेकिन उसे निकालते ही उसके अंदर से प्लास्टिक में पैक किया हुआ 500 का नोट निकलता है।इसके बाद तो एक के बाद एक 500 के नोट निकलते ही जाते हैं।देखते ही देखते केक के अंदर से लड़की 29 नोट निकालती है और सभी 500 के नोट हैं।ये सरप्राइज देखकर लड़की हैरान रह जाती है।उसे अपने दोस्तों का ये सरप्राइज काफी पसंद आता है और वो बहुत खुश हो जाती है। 

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News