बेटे के जन्म के एक महीने बाद बिकिनी में कहर ढाती दिखीं Gisele Bundchen, बॉयफ्रेंड संग नाव पर हुईं रोमांटिक
Tuesday, Mar 11, 2025-04:22 PM (IST)

लंदन. गिसेल बंडचेन हॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में बॉयफ्रेंड जोआकिम वैलेंटे के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया था। बच्चे को जन्म देने के एक महीने बाद गिसेल को जोआकिम संग मियामी में नाव की सवारी का आनंद लेते देखा गया। एक्ट्रेस की इस दौरान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
44 वर्षीय एक्ट्रेस गिसेल का इस दौरान काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिला। इस दौरान वह ग्रे एंड व्हाइट बिकिनी में नजर आईं और अपने वॉशबोर्ड एब्स को फ्लॉन्ट करती दिखीं।
ब्लैक शेड्स और खुले बालों से हसीना ने अपने लुक को पूरा किया। सुपरमॉडल नाव पर रिलेक्स करते हुए बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं।
एक तस्वीर में कपल लिपकिस करता दिखा। हालांकि, उनका न्यू बॉर्न बेबी इस यात्रा पर उनके साथ नजर नहीं आया।
हाल ही में एक सूत्र ने जानकारी दी थी कि गिसेल और जोआकिम ने अपने बच्चे का नाम रिवर रखा है।