Good News: शादी के 6 साल बाद माता-पिता बने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, नन्ही परी का किया स्वागत

Sunday, Sep 08, 2024-01:35 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरफ से खुशखबरी सामने आ गई है। कपल ने एक प्यारी की बिटिया का स्वागत किया है। इस गुड न्यूज के सामने आने के बाद फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।


अभी बीते दिन (शनिवार) ही दीपिका को मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में एडमिट किया गया, जिसके दूसरे दिन ही उनकी तरफ से गुड न्यूज सुनने को मिल गई है। जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस और करीबी उन्हें बधाइयों पर बधाइयां दे रहे हैं।

 

बता दें, डिलीवरी के दो दिन पहले दीपिका पादुकोण को पति रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में स्पॉट किया गया था, जहां कपल गणेश भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचा था। इस दौरान दीपिका और रणवीर की जोड़ी ट्रेडिशनल लुक में दिखी थी। 


काम की बात करें तो दीपिका को आखिरी बाद फिल्ल कल्कि 2898 एडी में देखा गया था। यह फिल्म काफी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर भी इसने ताबड़तोड़ कमाई की।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News