सरके चुनर पर सरकार ने लगाया बैन, सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wednesday, Mar 18, 2026-06:12 PM (IST)

मुंबई. फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' रिलीज के बाद से ही विवादों का सामना कर रहा है। कई सेलेब्स इस गाने की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। वहीं, यूट्यूब से भी ये गाना अब गायब है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भी इस पर गाने पर बड़ा एक्शन लिया है और इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर  गिप्पी ग्रेवाल को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताने वाला शख्स गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देता नजर आ रहा है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

 
तलाक के बाद स्वर्ण मंदिर में नतमस्तक हुईं हंसिका मोटवानी, गुरु की शरण में दोनों हाथ जोड़े सुकून से बैठी दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की हाल ही में पति सोहेल कथूरिया संग शादी टूटी है। दोनों की शादी पूरे 4 साल भी नहीं चली और तलाक हो गया। हालांकि, इस एक्स कपल ने अभी तक अपने तलाक की वजह रिवील नहीं की है। वहीं, शादी टूटने के बाद अब हाल ही में  हंसिका मोटवानी को अमृतसर के गोल्डन टेम्पल माथा टेकने पहुंची, जहां से उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है।
 
 
अब बिना एफिडेविट केदारनाथ धाम के दर्शन नहीं कर सकतीं सारा  
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुस्लिम होकर भी हिंदू धर्म में काफी मान्यता रखती हैं। उन्हें कभी बार महादेव की शरण में नतमस्तक होते और पूजा-अर्चना करते देखा गया है। केदारनाथ धाम भी सारा का अलग ही लगाव है। साल में वह कई  बार इस धाम के दर्शन करने जाती हैं। वहीं, अब सारा के लिए केदारनाथ धाम के दर्शन करने आसान नहीं होंगे। हाल ही में मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में दर्शन को लेकर नया आदेश जारी किया है, जो सारा पर भी लागू होगा।


जैकलीन फर्नांडिस ने गंगा में विसर्जित की मां की अस्थियां
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का पिछले साल निधन हो गया था। मां को खोने से एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थीं और अब तक उस सदमे से बाहर नहीं आ पाई हैं। इसी बीच, हाल ही में जैकलीन 15 मार्च को अपने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ काशी पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीब साल बाद अपनी मां की अस्थियों को विसर्जित किया।
 
 
'सरके चुनर' गाने पर हंगामा करने वालों को डायरेक्टर की पत्नी की दो टुक 
फिल्म केडी द डेविल के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर अलग ही कंट्रोवर्सी शुरू हो गई हैं। नोरा फतेही और संजय दत्त पर फिल्माए इस गाने पर अश्लीलता के आरोप लग रहे हैं। हालांकि, तमाम विवादों के बीच यह गाना यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है, लेकिन इस पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। इसी बीच केडी द डेविल फिल्म के डायरेक्टर प्रेम की पत्नी रक्षिता ने इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और गाने का सपोर्ट किया है। 

 

 श्रीदेवी की संपत्ति पर परिवार ने ठोका दावा, बेटी जाह्नवी और खुशी संग बोनी कपूर ने किया हाईकोर्ट का रुख

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की चेन्नई स्थित संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में अब उनका परिवार कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर और उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर ने इस मामले में मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है।
 
 
शादी में विक्की कौशल ने किया ऐसा मज़ाक, भड़के लोगों ने 'पत्नी का अपमान' बताकर एक्टर को किया ट्रोल
कई बार किसी से मज़ाक करना भारी पड़ जाता है। अब तक कई ऐसे सेलिब्रेटीज हैं, जो मज़ाक में कही बात को लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। वहीं, हाल ही में एक विक्की कौशल के साथ ऐसा हुआ। एक शादी में दूल्हे के साथ जोक मारकर एक्टर ट्रोलर के निशारे पर आ गए और यूजर उनके इन शब्दों को 'पत्नी का अपमान' बता रहे हैं।


सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जान से मारने की धमकी, कहा-अगर गोली चल गई तो इग्नोर नहीं होगी..
 
अब तक कई फेमस सेलेब्स को जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। वहीं, हाल ही में इस लिस्ट में मशहूर सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल का नाम भी शामिल हो गया है। पंजाबी इंडस्ट्री के जाने माने सिंगर को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक्स पर एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खुद को गैंगस्टर बताने वाला शख्स गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देता नजर आ रहा है। 

 

रिलीज से एक दिन पहले 'धुरंधर 2' पर चली CBFC की कैंची, घटकर इतना हुआ रनटाइम
 
साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर का इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है। यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की कैंची चल गई है। हाल ही में CBFC की रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कई अहम बदलावों का खुलासा हुआ है।
 
 
 
 
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले रणवीर सिंह का दर्शकों के लिए खास मैसेज

आदित्य धर निर्देशित फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से  इंतजार है। फिल्म बहुत जल्द यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें रणवीर सिंह हमजा अली मजारी के रोल में नजर आएंगे। इसी बीच हाल ही में एक्टर ने धुरंधर 2 की रिलीज से पहले बयान दिया, जो खूब वायरल हो रहा है।  

 

अश्लील गाने सरके चुनर पर सरकार ने लगाया बैन, केंद्रीय मंत्री बोले-अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी..
फिल्म 'केडी: द डेविल' का गाना 'सरके चुनर' रिलीज के बाद से ही विवादों का सामना कर रहा है। कई सेलेब्स इस गाने की कड़ी आलोचना कर चुके हैं। वहीं, यूट्यूब से भी ये गाना अब गायब है। इसी बीच केंद्र सरकार ने भी इस पर गाने पर बड़ा एक्शन लिया है और इसे पूरी तरह बैन कर दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैषणव ने इस मुद्दे के बारे में बात करते हुए बताया कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी नहीं परोसा जा सकता है।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News