मिंट कलर की शेरवानी में खूब जचे पुलकित, बारतियों संग झूमते हुए विंटेज कार से दुल्हन को लेने पहुंचे दूल्हे राजा

Saturday, Mar 16, 2024-12:34 PM (IST)


मुंबई: पुलकित सम्राट अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा के साथ दिल्ली में शादी रचाई। कपल ने अभी तक अपनी शादी से जुड़ी कोई तस्वीर शेयर नहीं की लेकिन अब दूल्हे राजा बने पुलकित सम्राट की पहली झलक सामने आ गई है जिन्हें Delhi Times ने शेयर किया है।

PunjabKesari

 

तस्वीरों में दुल्हे राजा अपनी इससे पहले शेरवानी में दूल्हे राजा की कुछ झलकियां सामने आ गई हैं, जिसमें वह अपनी दुल्हन को लाने की पूरी तैयारी में दिख रहे हैं। शादी के लिए निकले पुलकित की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं जिनमें वह बारातियों संग विंटेज कार में खड़े दिख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Delhi Times (@delhi.times)

पुलकित सभी बारातियों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर मींट कलर की शेरवानी में खूब जच रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इससे पहले दोनों की प्री वेडिंग का धमाकेदार आयोजन भी हुआ। 14 मार्च को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम रखा गया था। बताया जाता है कि इस मौके पर 14 मार्च को उन्होंने नूर ज़ोरा के गिद्दा ग्रुप को बुलाया था और हल्दी-संगीत की धमाकेदार रस्में हुईं। बता दें कि पुलकित और कृति की शादी दिल्ली एनसीआर स्थित मानेसर के आईटीसी ग्रैंड भारत में हो रही है जहां दोनों टिपिकल इंडियन तरीके से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News