Viral Video: मंगलसूत्र बांधने से ठीक पहले रुककर दूल्हे ने पूछा सवाल, दुल्हन ने रोते हुए दिया ये जवाब

Wednesday, Jun 25, 2025-04:10 PM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ा वीडियो अक्सर देखने को मिलते हैं। अब एक और शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत रहा है।आमतौर पर हिंदू शादियों में मंगलसूत्र बांधने की रस्म काफी खूबसूरती से निभाई जाती है जिसमें दूल्हा सीधे ही दुल्हन के गले में मंगलसूत्र पहनाता है लेकिन इस वीडियो में दूल्हे ने कुछ अलग किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raj Kumar (@raju_suba_)

 

वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही पंडित दूल्हे को मंगलसूत्र पकड़ाते हैं और रस्म की तैयारी होती है। दूल्हा अचानक रुक जाता है। वह दुल्हन की आंखों में गहराई से देखता है और इशारे में पूछता है “-क्या मैं बांधूं?” इस सवाल से दुल्हन कुछ पलों के लिए हैरान हो जाती है फिर उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं और वह मुस्कुराकर सिर हिलाकर सहमति दे देती है।दूल्हे का यह छोटा-सा कदम इंटरनेट पर एक बड़ी मिसाल बन गया है। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News