''सब समय का खेल है..हंसिका की EX भाभी ने उनके तलाक पर कसा तंज! लोगों से की गुजारिश-मुझे दूसरे की लाइफ से दूर रखें
Sunday, Mar 15, 2026-10:28 AM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की पति सोहेल कथुरिया संग शादी 4 साल भी नहीं चली और दोनों का तलाक हो गया है। हालांकि, दोनों का तलाक आपसी सहमति से हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी मतभेद था और काफी समय से दोनों अलग रह रहे थे। हालांकि, अब दोनों का ऑफिशियल तौर पर तलाक हो गया है। इसी बीच हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स उनके डिवॉर्स पर तंज कसा है और इसे कर्मा से जोड़ा है।

क्या बोलीं नैन्सी जेम्स?
हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और लिखा, 'मैं कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे किसी दूसरे की लाइफ से दूर रखा जाए। आप लोग हमेशा से सपोर्टिव और अंडरस्टैंडिंग रहे हो, और मैं इसे एप्रिशिएट करती हूं। मैं गुजारिश करती हूं कि मुझे किसी की झूठी दुनिया से दूर ही रखा जाए। मेरे पास कोई पेड़ पीआर नहीं हैं- वक्त सारी सच्चाई का खुलासा कर देगा। सब समय का खेल है। शांति, प्यार और कर्मा।'

नैन्सी के इस पोस्ट को यूजर्स हंसिका मोटवानी के तलाक से जोड़कर ही देख रहे हैं और कहा जा रहा कि उन्होंने इशारो-इशारों में अपनी ननद पर ही तंज कसा है।

नैन्सी ने हंसिका पर लगाए थे आरोप
बता दें कि मुस्कान नैन्सी जेम्स की शादी साल 2021 में हंसिका के भाई प्रशांत मोटवानी के साथ हुई थी, लेकिन एक साल बाद ही दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। इसके बाद नैन्सी ने हंसिका के भाई पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे और शिकायत दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनकी मां मोना पर भी शादी तुड़वाने का आरोप लगाया था।
