सोहेल कथुरिया से तलाक के बाद हंसिका मोटवानी का पहला पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Friday, Mar 13, 2026-10:41 AM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की पति सोहेल कथुरिया संग शादी टूट गई है। शादी के 4 साल के अंदर ही कपल का तलाक हो गया है। दोनों का ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है। हालांकि, अभी तक हंसिका और कथूरिया ने अपने तलाक के बारे में कोई पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है। वहीं, अब तलाक की खबर के बाद एक्ट्रेस ने पहला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है।

हंसिका मोटवानी ने तलाक के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है- 'हमेशा चढ़दी कला'। यानि हर परिस्थिति में मजबूती के साथ आगे बढ़ते रहना।

हालांकि, हंसिका ने ये पोस्ट अपनी पर्सनल लाइफ को जोड़कर नहीं किया है, लेकिन इसके बावजूद भी फैंस उनके हर सोशल मीडिया अपडेट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

बता दें, हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर, 2022 को सोहेल कथुरिया संग शादी रचाई थी। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी थी। पता चला था कि हंसिका और सोहेल की फैमिली ने उनके रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के रिश्ते में मिठास नहीं आ पाई। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि दोनों काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। हालांकि, अब कपल का ऑफिशियल तौर पर तलाक हो गया है। दोनों के आपसी सहमति से लिए गए तलाक को कोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
