गर्लफ्रेंड संग टी20 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाते दिखे हार्दिक पांड्या, कहा-''जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई, लगातार जीत मिल रही''

Monday, Mar 09, 2026-03:49 PM (IST)

मुंबई. भारत ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम इंडिया ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी। मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के बाद जश्न के दौरान एक ऐसा पल भी सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आए। दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।


PunjabKesari

 

हार्दिक पांड्या ने माहिका को दिया जीत का श्रेय

मैच खत्म होने के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में हार्दिक पांड्या ने इस जीत को लेकर अपनी खुशी जाहिर की।

PunjabKesari

उन्होंने कहा- मैं शुरुआत से कहा रहा हूं कि हम जीतने वाले हैं। मैं जानता था कि हम चैंपियन हैं और हम इस ट्रॉफी के साथ वापस लौटेंगे। मैंने माहिका से भी यही बात कही, चिंता मत करो। हम जीतेंगे। मैंने टीम के साथ अगले 10 साल और खेलना चाहता हूं और 10 टाइटल और जीतना चाहता हूं। और मैं एक चीज सच में कहना चाहता हूं कि जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है। हर चीज ठीक हो रही है। लगातार जीत मिल रही है।


 PunjabKesari
 
माहिका शर्मा ने भी दी टीम इंडिया को बधाई

भारत की जीत के बाद माहिका शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें और पूरी भारतीय टीम को बधाई दी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “द मैन, द मिथ, द लीजेंड,”।

PunjabKesari

कौन हैं माहिका शर्मा

माहिका शर्मा एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है और इसके साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाई है। माहिका कई म्यूजिक वीडियो, स्वतंत्र फिल्मों और विज्ञापन अभियानों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने तनिष्क, वीवो और यूनिक्लो जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ भी काम किया है। इसके अलावा वह प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।

PunjabKesari


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News