Baby No.2 On The Way: किलकारियों से गूंजेगा हार्डी संधू का आंगन,बीवी ज़ेनित का बेबी बंप थाम सिंगर ने सुनाई गुड न्यूज
Tuesday, Oct 07, 2025-10:34 AM (IST)

मुंबई: साल 2025 में कई स्टार्स के घर नन्हें मुन्नों की किलकारियां गूंजेगी। जहां कैटरीना-विक्की,परिणीति-राघव पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। वहीं काॅमेडियन भारती सिंह पति हर्ष संग दूसरे बच्चे का स्वागतकरेंगी।
वहीं अब इस लिस्ट में एक और स्टार कपल का नाम जुड़ गया है। ये स्टार कपल भी दूसरी बार पेरेंट्स बन रहा है। हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर और एक्टर हार्डी संधू की। जी हां, हार्डी संधू की पत्नी ज़ेनित संधू प्रेग्नेंट हैं।
कपल ने प्यारी सी पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। सामने आई पोस्ट में हार्डी व्हाइट शर्ट (जिसके बटन उन्होंने खुले रहे हैं) और ट्राउजर में हैंडसम लग रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी फ्लोरल ड्रेस में प्यारी लग रही हैं। इस ड्रेस में वह अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं।
इस तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ पोज दे रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा-हमारा सुंदर आशीर्वाद🧸 जल्द ही आ रहा है🧿...... अक्टूबर 2025।
हार्डी और उनकी पत्नी की लव स्टोरी के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, क्योंकि दोनों ने हमेशा अपनी निजी ज़िंदगी को काफी हद तक गोपनीय रखा है। एक यूट्यूब क्लिप के अनुसार, दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी। कहा जाता है कि दोनों ने अपने स्कूल के समय से ही एक-दूसरे के साथ रहना शुरू किया, और धीरे-धीरे उनका रिश्ता एक मजबूत बंधन में बदल गया। बाद में उन्होंने शादी कर ली। अब वे एक बेटे के माता-पिता हैं जिसे वह प्यार से "मेरा शेर" कहकर पुकारते हैं।