हेट स्टोरी 4: सॉन्ग ‘आशिक बनाया आपने’ में उर्वशी रौतेला ने अपने हॉटनेस से लगाई आग
Friday, Feb 02, 2018-12:09 PM (IST)
मुंबईः साल 2012 में आई पाउली दाम की फिल्म 'हेट स्टोरी' की फ्रेंचाइजी 'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था। फिल्म में उर्वशी रौतेला लीड रोल करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनका बेहद बोल्ड अवतार दर्शकों को देखने को मिलेगा। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है।
रीमेक के दौर में हिमेश रेशमिया का सुपरहिट सॉन्ग ‘आशिक बनाया आपने’ का नया वर्जन रिलीज हो गया है। उर्वशी रौतेला की रिवेंज थ्रिलर ‘Hate Story 4’ में ये गाना सुनाई देगा। Hate Story 4 के इस गाने को टी-सीरीज के बैनर तले आज रिलीज किया गया है। इसमें एक्ट्रैस उर्वशी रौतेला अपनी हॉट और सिजलिंग अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। नए वर्जन में आपको हिमेश रेशमिया और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनाई देगी, इसे तनिष्क बागची ने कंपोज किया है।
हिमेश रेशमिया गानें के बारें में बात करता हुए कहते हैं, “मुझे लगता है कि ‘आशिक बनाया’ का रीक्रिएटिड वर्जन धमाकेदार है और यह दोबारा हिट होने जा रहा है। मेरी आवाज का बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल हुआ है और नेहा की आवाज भी कमाल की है।” जब कंपोजर तनिष्क से पूछा गया कि ये नया वर्जन पुराने से अलग कैसे हो तो उनका जवाब था, “ओरिजनल बेस्ट लव सॉन्ग है और मुझे खुशी है कि मुझे इसे दोबारा बनाने का मौका मिला। हिमेश सर की आवाज को पहले जैसे ही रखा गया है।”
