नोरा फतेही-संजय दत्त के अश्लील गाने ''सरके चुनर तेरी सरके'' पर बैन की उठी मांग, HC के वकील ने MIB को भेजी शिकायत
Tuesday, Mar 17, 2026-12:27 PM (IST)
मुंबई. फिल्म ‘केडी द डेविल’ का गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। गाने के लिरिक्स की काफी आलोचना हो रही हैं और इस पर अश्लीलता का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, इस गाने पर आपत्ति जताते हुए हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को शिकायत भेजी है। उन्होंने शिकायत में फिल्म के कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे हटाने की मांग की है।

वकील विनीत जिंदल का आरोप है कि फिल्म का यह गाना अश्लील और अभद्र है, जिससे समाज में गलत मैसेज जाएग।
This showed up on my timeline and I had to replay it just to make sure I heard it right. Sad to see commercial songwriting hit a new low.. https://t.co/BMMABqblnW
— ARMAAN ✦ (@ArmaanMalik22) March 16, 2026
NHRC ने भी जारी किया नोटिस
वहीं, हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस गाने के आपत्तिजनक और डबल मिनिंग वाले लिरिक्स के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा सिंगर अरमान मलिक ने इस गाने को अश्लील बताते हुए इसका विरोध किया था।
बता दें, यह गाना एक्ट्रेस व डांसर नोरा फतेही और एक्टर संजय दत्त पर फिल्माया गया है। गाने के बोल गीतकार रकीब आलम ने लिखे हैं और फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है।
