''फिजिकल इंटिमेसी जरूरी..हिना खान ने पति रॉकी संग हैप्पी रिलेशनशिप पर की बात, कहा-वह पिछले 13 साल से...
Wednesday, Dec 31, 2025-06:12 PM (IST)
मुंबई. एक्ट्रेस हिना खान ने इसी साल अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल संग शादी रचाई थी और अचानक सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था। शादी के बाद हमेशा हिना और रॉकी में कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली है। रॉकी हर जगह अपनी लेडीलव का खूब ख्याल रखते नजर आते हैं। वहीं, अब हाल ही में हिना खान ने पति रॉकी संग अपने रिलेशनशिप पर बात की और 13 साल से अधिक समय के बाद उनका प्यार कैसे जिंदा है।
हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने और रॉकी के रिश्ते का सीक्रेट बताया। हिना अपने पोस्ट में बताती हैं कि रॉकी और वह पिछले 13 साल से साथ हैं और रॉकी उन्हें 13 साल से ही अलग अलग तरीके से स्पेशल फील करवाने की कोशिश करते हैं।

हिना ने बताया कि रॉकी के प्यार जताने का तरीका बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से चल रहा है। यह उनकी लव लैंग्वेज है। रॉकी दुनिया के अलग अलग हिस्से में ट्रेवल करते हैं लेकिन वह जहां भी जाते हैं, वहां जाने से पहले एक्ट्रेस के लिए छोटे छोटे लव नोट छोड़ते हैं, जिससे उनके बीच की केमिस्ट्री बनी रहती है।
हिना ने आगे बताया कि जब आपका पति आपकी मेहनत को अच्छी तरह समझता है और वह आपको शिद्दत की तरह प्यार करता है। वो भी हर गुजरते वक्त के साथ तो वो एहसास आपके लिए बहुत ज्यादा खास बन जाता है। उनको रॉकी के साथ में 13 साल हो गए हैं लेकिन आज भी 13 सालों बाद उन दोनों के बीच प्यार और सम्मान कभी कम नहीं हुआ है।

आगे फिजिकल इंटीमेसी पर बात करते हुए हिना ने कहा कि जैसे जैसे रिश्ता पुराना होता है तो फिजिकल इंटीमेसी पीछे चली जाती है। इसके कई कारण होते हैं, जिसमें काम का दबाव, डिस्टेंस रिलेशनशिप, हेल्थ, हार्मोनल बदलाव और जिम्मेदारियां शामिल हैं। फिजिकल इंटीमेसी भी जरूरी है ये समय के साथ रिश्ते में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण रखती है। ये एक रिश्ते को आगे बढ़ाने वाली चीज है। हर हाल में साथ निभाने की इच्छा और आपसी समझ। रिश्ता हमेशा दो तरफा होता है।
एक्ट्रेस ने कहा- आप एक रिश्ते में जो देते हैं वही आपको मिलता है। उन्होंने रॉकी के साथ रिश्ते में अच्छे और बुरे दोनों दौर देखे हैं, लेकिन उन दोनों के बीच प्यार और सम्मान कभी कम नहीं हुआ है। प्यार जताने के लिए बड़े बड़े मौकों की जरूरत नहीं। छोटी छोटी कोशिश ही बहुत है।
