''अब फोन में बस नाम है फोन नहीं बजेगा'' शेफाली जरीवाला के निधन पर हिंदुस्तानी भाऊ का रो-रोकर बुरा हाल,भाई की कलाई सूनी कर गई एक्ट्रेस

Saturday, Jun 28, 2025-03:42 PM (IST)


मुंबई: इंडस्ट्री की एक बेहद चहेती और स्टाइलिश हस्ती, शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 'कांटा गर्ल ' शेफाली की अचानक हुई मौत ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि इंडस्ट्री से जुड़े तमाम स्टार्स दुखी है।  मात्र 42 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाली शेफाली की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी।

 

PunjabKesari

शेफाली जरीवाला हर साल हिंदुस्तानी भाऊ उर्फ विकास फाटक को राखी बांधती थीं लेकिन इस साल से उनकी कलाई सूनी रहेगी। ऐसे में जैसे ही शेफाली के निधन की खबर आई हिंदुस्तानी भाऊ दौड़ते हुए चले आए।  उनका वीडियो सामने आया है, जहां वह कूपर अस्पताल के बाहर नजर आए हैं। मीडिया ने उन्हें घेर लिया और उनसे 'कांटा लगा गर्ल' के बारे में सवाल करने लगे तो उनका गला भर आया। आंखों से आंसू छलक उठे और धीमी आवाज में जो कहा वो सुन हर किसी का कलेजा पसीज गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)


हिंदुस्तानी भाऊ ने शुरू में तो अपने आंसुओं को रोका लेकिन अंत में वह बह गए। भरे गले के साथ उन्होंने कहा- 'बेटी थी वो मेरी। अभी जो कुछ भी हुआ वो बुरा हुआ। सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसा होगा। जो साल में दो-तीन बार मेरे को सुबह से लेकर शाम तक जो फोन बजते थे, एक तो रक्षाबंधन के टाइम और एक गणपति बप्पा के टाइम पर, बस अभी तो अब मोबाइल में बस नाम है उसका, फोन नहीं बजेगा।' इसके बाद वह अपने आसूं को पोछते हुए, सिर झुकाए हुए अंदर चले गए।' शेफाली जरीवाला भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, तस्वीरें और उनकी स्माइल फैंस के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News