आशा नेगी ने करवाया फोटोशूट, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए बाॅयफ्रेंड ऋत्विक

Sunday, Apr 28, 2019-04:45 PM (IST)

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस आशा नेगी अक्सर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चाओं में रहती हैं। कई बार वह अपनी इन्हीं तस्वीरों की वजह से ट्रोल हो जाती हैं। हाल ही में आशा ने हाॅट फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट की तस्वीरें आशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। तस्वीरों में आशा पेस्टल कलर की डीप नेक ड्रेस में बोल्ड अवतार में दिख रही हैं। उनकी यह ड्रेस इतनी हाॅट है उनके क्लीवेज साफ नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari,आशा नेगी इमेज,आशा नेगी फोटो,आशा नेगी पिक्चर,

डार्क मेकअप और खुले बाल आशा के लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं। आशा की यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों को देखने के बाद तो फैंस कमेंट्स और लाइक्स की बरसात कर रहे है।

PunjabKesari,आशा नेगी इमेज,आशा नेगी फोटो,आशा नेगी पिक्चर,

वहीं बॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी भी आशा की इन तस्वीरों को देख खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। ऋत्विक ने आशा की तस्वीर पर लिखा है- 'हीरा है तू।' वहीं अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति से लेकर तमाम टीवी  स्टार्स आशा की जमकर तारीफ कर रहे है।

PunjabKesari

 

बता दें कि आशा ने 'पवित्र रिश्ता' में ऋत्विक के अपोजिट काम किया था। इसी सीरियल के सेट पर ऋत्विक और आशा की पहली मुलाकात हुई थी और फिर इनमें दोस्ती हुई और इस रिश्ते को प्यार में बदलने में देरी नहीं हुई। तब से लेकर आज तक अक्सर आशा और ऋत्विक अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते है।

PunjabKesari,आशा नेगी इमेज,आशा नेगी फोटो,आशा नेगी पिक्चर, ऋत्विक धनजानी इमेज, ऋत्विक धनजानी फोटो,  ऋत्विक धनजानी पिक्चर

इस सीरियल के अलावा आशा 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'एक मुठ्ठी आसामान' में नजर आ चुकी हैं। आशा ने साल 2013 में ऋत्विक के साथ टीवी के मशहूर डांसिंग रियलटी शो 'नच बलिए' में हिस्सा लिया। अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाकर आशा और ऋत्विक ने नच बलिए का खिताब अपने नाम कर लिया।

PunjabKesari,आशा नेगी इमेज,आशा नेगी फोटो,आशा नेगी पिक्चर,

काम की बात करें तो आशा की वेब सीरीज 'बारिश' हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें आशा के अपोजिट शरमन जोशी हैं।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News