इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में..लाइव कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने कह डाली अश्लील बात, लोगों ने लिया आड़े हाथ
Thursday, Jan 15, 2026-02:49 PM (IST)
मुंबई. मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह अपने गानों से कम कॉन्ट्रोवर्सीज को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फिर हनी सिंह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट में हजारों लोगों की भीड़ में कुछ ऐसा आपत्तिजनक कह दिया जो उन्हें नहीं कहना चाहिए था। बस देखते ही देखते उनका ये वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।

दरअसल, हाल ही में हनी सिंह दिल्ली में एक लाइव कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें देखने के लिए हज़ारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान सिंगर ने कहा-'दिल्ली में इतनी ठंड है कि ऐसे में कार में '...' करने में मजा आ जाएगा.' हनी सिंह का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोगों का गुस्सा भी उन पर फूट पड़ा।
कोई उन्हें नशेड़ी कह रहा है, तो वहीं कोई उनके लिए कह रहा है कि वो कभी सुधर नहीं सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इंसान की फितरत कभी नहीं बदलती', एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी'। इसी तरह लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर दी हैं।
बता दें, इससे पहले भी हनी सिंह कई बार ऐसी अभद्र टिप्पणियां कर चुके हैं। इसके अलावा उनके कुछ गाने भी ऐसे हैं जो काफी विवादित हैं। हनी सिंह ने कई बार अपनी इस इमेज को सुधारने की कोशिश भी की लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद वो किसी ना किसी कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाते हैं।
