कितनी फीस लेते थे महाभारत में कर्ण का रोल निभाने के लिए पंकज धीर? जानकर उड़ जाएंगे होश
Wednesday, Oct 15, 2025-05:22 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : अभिनेता पंकज धीर, जिन्होंने टीवी धारावाहिक महाभारत में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी, का आज निधन हो गया। पंकज लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के आगे वे हार गए। उनकी उम्र 67 साल थी। उनके निधन से परिवार, दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं।
कितनी फीस लेते थे महाभारत में पंकज
बीआर चोपड़ा के महाभारत में काम करने के दौरान पंकज धीर को हर एपिसोड के लिए 3,000 रुपए मिलते थे। उस समय एक्टर्स की तीन कैटेगरी बनाई गई थी – पहली में 1,500, दूसरी में 2,500 और सबसे ऊपर वाली कैटेगरी में 3,000 रुपए प्रति एपिसोड। यदि किसी दिन किसी एक्टर का सीन नहीं होता था, तो उस दिन की फीस नहीं मिलती थी। कुल मिलाकर महाभारत के 94 एपिसोड प्रसारित किए गए थे।
यह भी पढ़ें - कितने करोड़ की दौलत पीछे छोड़ गए महाभारत के 'कर्ण' पंकज धीर? जानकर उड़ जाएंगे होश
महाभारत की लोकप्रियता और उनका योगदान
महाभारत टीवी के इतिहास का सबसे पॉपुलर शो साबित हुआ। दर्शक इसे घर-घर में देखना पसंद करते थे। शो की पॉपुलैरिटी इतनी ज्यादा थी कि लोग फ्री में भी काम करने को तैयार रहते थे। पंकज धीर का किरदार कर्ण आज भी दर्शकों के दिलों में जीवित है।
टेलीविजन और फिल्म करियर
पंकज धीर ने महाभारत के अलावा कई टीवी शोज और फिल्मों में भी काम किया। उनका करियर विविध और लंबा रहा, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। महाभारत के उनके योगदान को भारतीय टीवी इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।