''धुरंधर 2'' में आर माधवन ऐसे बने थे ''अजय सान्याल'', मेकअप आर्टिस्ट ट्रांसफॉर्मेशन के साथ शेयर किया अनुभव

Thursday, Mar 26, 2026-10:22 AM (IST)

मुंबई. फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है और इसके हर किरदार को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। खासतौर पर ‘अजय सान्याल’ का किरदार, जिसे एक्टर आर माधवन ने निभाया है, काफी चर्चा में है। इस भूमिका के लिए माधवन ने जो ट्रांसफॉर्मेशन किया है, वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  

‘अजय सान्याल’ के लिए खास लुक

इस किरदार के लिए आर माधवन को अपने लुक में बड़ा बदलाव करना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके बालों को हटाने की बजाय प्रोस्थेटिक मेकअप का इस्तेमाल किया गया, ताकि उनका लुक बिल्कुल वैसा बनाया जा सके जैसा फिल्म की मांग थी। यह किरदार असल जिंदगी के भारतीय अधिकारी अजीत डोभाल से प्रेरित बताया जा रहा है। ऐसे में मेकअप टीम ने बारीकी से काम करते हुए माधवन के चेहरे और हाव-भाव को उसी अंदाज में ढाला।

 

View this post on Instagram

A post shared by Karandeep singh (@karansinghsfx)

मेकअप आर्टिस्ट ने शेयर किया अनुभव

माधवन के इस लुक को तैयार करने वाले प्रोस्थेटिक और मेकअप आर्टिस्ट करण सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपने अनुभव भी शेयर किए।
उन्होंने लिखा- 'धुरंधर' के लुक टेस्ट वाले दिन आर माधवन सर से पहली बार मिलना, मेरे लिए एक ऐसा अनुभव था जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। वह पूरी एनर्जी के साथ कमरे में आए, उनकी आँखों में उत्साह झलक रहा था और उन्होंने एक बड़ी सी मुस्कान के साथ कहा, "चलो, शुरू करते हैं।"

उस पहले दिन, मेकअप पूरा करने में हमें लगभग चार घंटे लग गए। जब ​​मैं थोड़ा पीछे हटा और उन्हें आईने में देखा, तो मैं खुद हैरान रह गया कि वह अजीत डोवाल से कितने मिलते-जुलते लग रहे थे। लेकिन मैडी सर हर छोटी से छोटी डिटेल पर नज़र रखे हुए थे। वह आईने के सामने खड़े होकर, बार-बार रेफरेंस तस्वीरें देख रहे थे और बोले, "कुछ तो कमी रह गई है।" उन्होंने ध्यान से देखा, एक छोटा सा बदलाव किया... अपने होंठों को थोड़ा पतला किया... और बस 💥
Maddy सर गायब हो गए, और अजय सन्याल का जन्म हो गया।

आर्टिस्ट ने कहा-उस पल ने मुझे दिखाया कि वह असल में किस तरह के कलाकार और विचारक हैं। उनके साथ काम करना मेरे लिए सचमुच एक सौभाग्य और सम्मान की बात थी। उनकी बुद्धिमत्ता, जिज्ञासा और अपने काम के प्रति समर्पण सचमुच प्रेरणादायक है। सच कहूँ तो, अगर वह एक्टर न बने होते, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह एक बेहतरीन वैज्ञानिक होते।
दर्शकों को खूब पसंद आया अंदाज
इस ट्रांसफॉर्मेशन के बाद आर माधवन स्क्रीन पर बेहद प्रभावशाली नजर आए। उन्होंने अपने अभिनय से किरदार को जीवंत कर दिया, जिसे दर्शकों ने भी खूब सराहा है। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ दोनों में ही उनके किरदार को खास पसंद किया गया है। इससे पहले रणवीर सिंह के प्रोस्थेटिक मेकअप का वीडियो भी सामने आया था, जिसने दर्शकों को चौंका दिया था।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News