ऋतिक रोशन ने ''पार्टनर'' सबा आजाद के साथ मनाई सालगिरह, पोस्ट देख यूजर्स बोले-शादी कब हुई

Wednesday, Oct 02, 2024-12:39 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार ऋतिक रोशन काफी समय से मॉडल सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर पब्किल प्लेस में एक साथ देखा जाता है। इतना ही नहीं, सबा को ऋतिक के फैमिली फंक्शन में भी स्पॉट किया जाता है और दोनों अक्सर वेकेशन मनाते भी नजर आते हैं। अब हाल हील में ऋतिक ने सबा को लेकर ऐसा पोस्ट किया, जिसे देख उनके फैंस कंफ्यूज हो गए। तो आइए जानते हैं, लोगों के कंफ्यूजन की वजह..


 
दरअसल, ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों वेकेशन मना रहे हैं और इसी की एक तस्वीर शेयर कर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा- 'हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर (हार्ट इमोजी) 1.10.2024'। एक्टर के इस पोस्ट पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, 'सुपर फोटो।' ऋतिक की बहन पश्मीना ने कमेंट किया, 'ओह माय डे'। फाइटर को-स्टार अक्षय ओबेरॉय ने लिखा, 'आप दोनों को ढेरों खुशी नसीब हों।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


वहीं, फैंस एक्टर का ये पोस्ट देख ये समझ नहीं पाए को वो किस लिए उन्हें एनिवर्सरी विश कर रहे है। उन्हें लग रहा है कि शायद दोनों की शादी हो गई, इसलिए सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में ऋतिक के एक फैन ने लिखा, 'आखिर शादी कब हुई?' एक शख्स ने लिखा, 'क्या इनकी शादी हो गई है?' अन्य ने सवाल किया, 'शादी के बारे में तो बताया नहीं अब एनिवर्सरी कैसी।' ऐसे ही कई यूजर्स ने दोनों की शादी को लेकर सवाल किए। 

 

बता दें, ऋतिक और सबा को पहली बार फरवरी 2022 में डिनर डेट पर एक साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को 2022 में करण जौहर के 50वें जन्मदिन पर हाथों में हाथ डाले पार्टी में नजर आए थे। वहीं,सबा को हाल ही में ऋतिक के पिता राकेश रोशन के घर गणेश चतुर्थी 2024 समारोह में भी देखा गया था। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News